पॉलीकार्बोनेट लेंस: फायदे और नुकसान

पॉली कार्बोनेट लेंस के साथ चश्मे की जोड़ी

जब आँखों की सुरक्षा एक चिंता का विषय हो, तो पॉलीकार्बोनेट या ट्राइवेक्स लेंस आमतौर पर आपके चश्मे ,  धूप का चश्मे , खेल आईवियर के लिए सबसे अच्छा विकल्प होते हैं।

पॉलीकार्बोनेट और ट्राइवेक्स लेंस, दोनों नियमित प्लास्टिक लेंस की तुलना में पतले और हल्के होते हैं। वे सूरज के हानिकारक यूवी प्रकाश से भी 100 प्रतिशत सुरक्षा  प्रदान करते हैं  और प्लास्टिक या कांच के लेंस की तुलना में 10 गुना अधिक आघात-प्रतिरोधी होते हैं।

हल्के होने का आराम, यूवी प्रोटेक्शन और आघात प्रतिरोध का यह संयोजन इन लेंसों को बच्चों के चश्मों और सुरक्षा के चश्मों के लिए एक उत्कृष्ट विकल्प बनाता है।

पॉलीकार्बोनेट और ट्राइवेक्स लेंस, दोनों स्पष्ट, अधिक आरामदायक दृष्टि प्रदान करेंगे यदि लेंस पर  एंटी-रिफ़्लेक्टिव (एआर) कोटिंग  चढ़ी हो। एआर कोटिंग, विचलित करने वाले लेंस प्रतिबिंबों को समाप्त करती है जो दृष्टि में हस्तक्षेप कर सकते हैं, विशेषकर रात में ड्राइविंग करते समय या अन्य कम रोशनी की स्थितियों में, जब चमक पैदा करने वाले स्रोत मौजूद रहते हैं।

पॉलीकार्बोनेट लेंस

पॉलीकार्बोनेट को एयरोस्पेस अनुप्रयोगों के लिए 1970 के दशक में विकसित किया गया था और वर्तमान में अंतरिक्ष यात्रियों के हेलमेट के अग्रभाग और अंतरिक्ष यान के विंडस्क्रीन के लिए इसका उपयोग होता है।

हल्के, आघात-प्रतिरोधी लेंस की माँग के उत्तर में 1980 के दशक की शुरूआत में पॉलीकार्बोनेट से बने चश्मे के लेंस पेश किए गए थे।

तब से, पॉलीकार्बोनेट लेंस सुरक्षा के चश्मों, खेल के चश्मों और बच्चों के आईवियर के लिए मानक बन गए हैं।

चूंकि नियमित प्लास्टिक लेंस की तुलना में फ्रैक्चर की संभावना कम रहती है, पॉलीकार्बोनेट लेंस रिमलेस आईवियर डिज़ाइन के लिए भी एक अच्छा विकल्प हैं जिसमें लेंस ड्रिल माउंटिंग के साथ फ्रेम के घटकों से जुड़े रहते हैं।

अधिकांश अन्य प्लास्टिक लेंस एक कास्ट मोल्डिंग प्रक्रिया से बने होते हैं, जिसमें एक तरल प्लास्टिक सामग्री लेंस रूपों में लंबे समय तक बेक की जाती है, और तरल प्लास्टिक को ठोस बनाकर लेंस तैयार करती है।

परन्तु पॉलीकार्बोनेट एक थर्मोप्लास्टिक है जो छोटे छर्रों के रूप में एक ठोस सामग्री से शुरू होती है। एक लेंस निर्माण प्रक्रिया जिसे इंजेक्शन मोल्डिंग कहा जाता है, में छर्रों को तब तक गरम किया जाता है जब तक कि वे पिघल नहीं जाते।

तरल पॉलीकार्बोनेट को तब लेंस के सांचों में तेज़ी से इंजेक्ट किया जाता है, उच्च दबाव में संपीड़ित किया जाता है और ठंडा किया जाता है और कुछ ही मिनटों में लेंस उत्पाद तैयार हो जाता है।

ट्राइवेक्स लेंस

इसके अनेक लाभों के बावजूद, पॉलीकार्बोनेट एकमात्र लेंस सामग्री नहीं है जो सुरक्षा अनुप्रयोगों और बच्चों की आँखों के लिए उपयुक्त है।

ट्राइवेक्स लेंस 2001 में PPG इंडस्ट्रीज़ द्वारा पेश किए गए थे। पॉलीकार्बोनेट लेंस की तरह, ट्राइवेक्स से बने लेंस नियमित प्लास्टिक या कांच के लेंस की तुलना में पतले, हल्के और बहुत अधिक आघात प्रतिरोधी होते हैं।

तथापि, ट्राइवेक्स लेंस एक यूरीथेन-आधारित मोनोमर के बने होते हैं और एक कास्ट मोल्डिंग प्रक्रिया से बने होते हैं, जिस तरह नियमित प्लास्टिक लेंस बनते हैं। PPG के अनुसार, इंजेक्शन-मोल्डेड पॉलीकार्बोनेट लेंस की तुलना में ट्राइवेक्स लेंस अधिक स्पष्ट ऑप्टिक्स का लाभ देते हैं।

पॉलीकार्बोनेट बनाम ट्राइवेक्स लेंस: एक संक्षिप्त तुलना

यहाँ पॉलीकार्बोनेट और ट्राइवेक्स लेंस की एक संक्षिप्त तुलना दी गई है जो आपको यह तय करने में मदद करती है कि कौन सा लेंस आपके लिए सबसे अच्छा हो सकता है:

मोटाई

पॉलीकार्बोनेट में ट्राइवेक्स की तुलना में रिफ्रैक्शन का सूचकांक अधिक होता है (1.58 बनाम 1.53), इसलिए पॉलीकार्बोनेट लेंस ट्राइवेक्स लेंस की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत अधिक पतले होते हैं।

वजन

ट्राइवेक्स में पॉलीकार्बोनेट की तुलना में कम विशिष्ट गुरुत्व होता है, जिससे ट्राइवेक्स लेंस पॉलीकार्बोनेट लेंस की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत अधिक हल्के होते हैं।

ऑप्टिकल स्पष्टता (केंद्रीय)

ट्राइवेक्स लेंस में आंतरिक तनाव कम होता है और यह पॉलीकार्बोनेट लेंस की तुलना में अधिक तीक्ष्ण केंद्रीय दृष्टि उत्पन्न कर सकता है।

ऑप्टिकल स्पष्टता (परिधीय)

ट्राइवेक्स लेंस की एब्बे (Abbe) वैल्यू अधिक होती है और वह पॉलीकार्बोनेट लेंस की तुलना में कम क्रोमैटिक विपथन के साथ तीक्ष्ण परिधीय दृष्टि का उत्पन्न कर सकता है।

आघात प्रतिरोध

पॉलीकार्बोनेट और ट्राइवेक्स लेंस में एक जैसा आघात प्रतिरोध है।

यूवी प्रोटेक्शन

पॉलीकार्बोनेट और ट्राइवेक्स लेंस दोनों विशेष यूवी-अवरोधक लेंस कोटिंग की आवश्यकता के बिना सूर्य की यूवी किरणों को 100 प्रतिशत  ब्लॉक करते हैं .

उपलब्धता

ट्राइवेक्स लेंस की तुलना में पॉलीकार्बोनेट लेंस व्यापक प्रकार के लेंस डिज़ाइन (जैसे,  प्रोग्रेसिव लेंस,  और अन्य मल्टीफ़ोकल) में उपलब्ध हैं।  फ़ोटोक्रोमिक लेंस  दोनों सामग्रियों में उपलब्ध हैं।

लागत

पॉलीकार्बोनेट और ट्राइवेक्स लेंस की लागत काफी भिन्न हो सकती है, परन्तु अनेक ऑप्टिशियन पॉलीकार्बोनेट लेंस की तुलना में ट्राइवेक्स लेंस के लिए अधिक पैसे लेते हैं।

आपका ऑप्टिशियन पॉलीकार्बोनेट और ट्राइवेक्स लेंस के गुण-दोष पर चर्चा करके, यह तय करने में आपकी मदद कर सकता है कि आपकी आवश्यकताओं और बजट के अनुसार कौन सी लेंस सामग्री सबसे अच्छा विकल्प है।

अधिक लेख

फोटोक्रोमिक लेंस: वे प्रकाश में संक्रमण की मदद क्यों करते हैं

फोटोक्रोमिक लेंसेस, सनग्लासेस और चश्मों के लिए बहार आते ही ऑटोमेटिकली रंगीन हो जाते हैं । ट्रांसिशन्स और अन्य लाइट-अडाप्टिव लेंसेस के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करें ।

प्रगतिशील लेंस, वे बिफोकल्स से बेहतर क्यों हैं

प्रोग्रेसिव लेंस उन्नत, लाइन-फ्री मल्टीफोकल लेंस हैं जो 40 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए बाईफोकल्स और ट्राइफोकल्स की तुलना में अधिक प्राकृतिक दृष्टि प्रदान करते हैं । यही कारण है कि वे बाईफोकल्स से बेहतर हैं ।

अपने चश्मे के लिए सबसे अच्छा लेंस कैसे चुनें ?

अपने चश्मे के लिए सबसे अच्छा लेंस कैसे चुनें, लेंस मटीरियल (सामग्री) और कोटिंग्स के लिए क्या देखना चाहिए, जिसमें एन्टी-रेफलेक्टिव (विरोधी-चिंतनशील), फोटोक्रोमिक और यूवी ब्लोक्किंग( (पराबैंगनी प्रकाश अवरोधक) विकल्प शामिल हैं ।

हाई-इंडेक्स लेंस: हाई-इंडेक्स लेंस के फायदे

किसी भी प्रिस्क्रिप्शन के लिए पतले और हल्के हाई-इंडेक्स लेंस के साथ अपनी दिखावट में सुधार करें। नियमित लेंस बनाम उच्च सूचकांक लेंस के फायदे जानें।

चश्मों के लेंस की कोटिंग्स: एंटी-रिफ़्लेक्टिव, स्क्रैच-रेसिस्टेंट, एंटी-फॉग

एंटी-रिफ़्लेक्टिव, स्क्रैच-रेसिस्टेंट, एंटी-फॉग और यूवी कोटिंग्स दृष्टि में कैसे सुधार करते हैं, चश्मे के टिकाउपन को बढ़ाते हैं और आँखों की रक्षा करते हैं।

एंटी-रिफ्लेक्टिव और एंटी-ग्लेयर लेंस कोटिंग

एंटी-रिफ्लेक्टिव और एंटी-ग्लेयर लेंस कोटिंग वाले चश्मे से बेहतर देखें और शानदार दिखें। अपने चश्मे से प्रतिबिंबों के बिना एक नई स्पष्टता का अनुभव करें।

स्पोर्ट्स व एक्टिव आईवियर | परफॉरमेंस ग्लासेस

साइकिलिंग, टेनिस, क्रिकेट और फुटबॉल के लिए प्रेस्क्रिप्शन स्पोर्ट्स और एक्टिव आईवियर के साथ प्रदर्शन को बढ़ाएं। खरीदने से पहले स्पोर्ट्स ग्लासेस के बारे में अधिक जानें।