चश्मों के आकार का मापन: चश्मों के फ्रेम के आकार की गाइड

सही आकार का चश्मा ढूंढना महत्वपूर्ण है

सिर्फ इसलिए कि कोई  चश्मा दुकान के डिस्प्ले में अच्छा दिख रहा है इसका यह अर्थ नहीं कि वह अच्छे से फ़िट होगा ही, आपको आरामदेह महसूस होगा ही, और आप पर अच्छा दिखेगा ही।

चश्मे बहुत से अलग-अलग आकारों में उपलब्ध हैं और सर्वोत्तम फ़िट, आराम, और लुक सुनिश्चित करने के लिए यह ज़रूरी है कि कोई कुशल ऑप्टिशियन आपके फ्रेम की फ़िटिंग करे।

चश्मों के आकार आमतौर पर फ्रेम के टेंपल के अंदरूनी भाग पर छपे होते हैं, जिनसे आपको अपने सिर के आकार और चेहरे की विशेषताओं के अनुसार सर्वोत्तम फ़िट होने वाले चश्मे चुनने में मदद मिलती है। (चश्मों के फ्रेम के आकार  के बारे में और पढ़ें )।

आमतौर पर, सर्वोत्तम आकार वाले चश्मे की फ़िटिंग में निम्नलिखित विशेषताएं होती हैं:

  1. आपकी आंखें फ्रेम के लेंस वाले स्थान में बिल्कुल बीचो-बीच (या लगभग बीचो-बीच) होती हैं।

  2. फ्रेम का वजन आपकी नाक के ब्रिज के दोनों ओर बराबर बंटा होता है (या फ्रेम के दो नोज़ पैड पर बराबर बंटा होता है)।

  3. फ्रेम के टेंपल आपके सिर को हल्के से छूते हैं (या लगभग छूते हैं) और वे न तो आपके सिर पर कोई बड़ा दबाव डालते हैं और न ही फ्रेम व आपके सिर के बीच ज़्यादा खाली स्थान छोड़ते हैं।

  4. टेंपल इतने लंबे होते हैं कि वे आपके कानों के पार निकल जाएं, ताकि उनके छोरों को आपके कानों के पीछे आपके सिर की आकृति के अनुसार मोड़ कर आपको एक सुरक्षित और आरामदेह फ़िटिंग दी जा सके।

  5. जब आप आगे की ओर झुकें, सीधे नीचे फ़र्श की ओर देखें, और अपना सिर हिलाएं, तो आपके चश्मे को फिसलना या अपनी जगह से हटना नहीं चाहिए।

सही आकार वाले चश्मे को भी ठीक से फ़िट करने के लिए थोड़े एडजस्टमेंट की ज़रूरत हो सकती है। उदाहरण के लिए, यदि आपका चश्मा आपकी नाक से फिसल जाता है, तो आपके ऑप्टिशियन या आपके आंखों के डॉक्टर टेंपल को एडजस्ट करके या नोज़ पैड बदल कर आपके आईवियर का फ़िट और आराम बेहतर बना सकते हैं।

अधिक लेख

अपने चेहरे के आकार के लिए सबसे अच्छे चश्मे कैसे चुनें

अपने चेहरे के आकार और रंग के लिए सबसे अच्छे चश्मे चुनें। चश्मों का चयन करते समय जानें कि आपके चेहरे और त्वचा की विशेषताएँ किस तरह काम करती हैं।

A hand holds a magnifying glass over the words "blurred vision," which are above a background of many other symptoms of diabetes

यूनिसेक्स ग्लासेस | पुरुषों और महिलाओं के लिए फ्रेम

यूनिसेक्स चश्मों, आईवियर और फ्रेम के लिए हमारी गाइड देखें। पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए उपलब्ध सबसे उत्तम दर्जे के और रिमलेस फ्रेम शैलियों में से चुनें।

चश्मे के फ्रेम में संख्याओं का क्या मतलब है?

चश्मे के फ्रेम पर फ्रेम के आकार की संख्याओं को समझना सीखें। फ्रेम के आकार के माप के सभी पहलुओं और चश्मे के फ्रेम की संख्याओं का क्या मतलब है यह समझें।

चश्मे और फ्रेम: महिलाओं के लिए आईवियर

महिलाओं के लिए चश्मे और फ्रेम के बारे में जानें। महिलाओं के चश्मों के ऐसे फ्रेम चुनें जो आरामदेह हैं, अच्छे से फ़िट होते हैं और आपको आपका प्यारा लुक देते हैं।

अपने चश्मे की प्रिस्क्रिप्शन को कैसे पढ़ें

अपने चश्मे की प्रिस्क्रिप्शन को कैसे पढ़ें, उन संख्याओं और अक्षरों का क्या मतलब है Title: अपने चश्मे की प्रिस्क्रिप्शन को कैसे पढ़ें

चश्मे को कैसे साफ रखें?

चश्मे को कैसे साफ रखें और खरोंचों से कैसे बचाएं। क्या इसे साफ करने का कोई कपड़ा या लोशन भी आता है।

जब घर पर अटक जाते हैं तो अपना सबसे बेस्ट दिखने के लिए एक गाइड

क्या आपको वर्चुअल मीटिंग्स में अपना सबसे बेस्ट दिखना है? चश्मे एक बिल्कुल अलग लुक दे सकते हैं, पर केवल तब जब आप अपने चेहरे की आकृति पर फ़बने वाला चश्मा पहन रहे हों।