फोटोफोबिया: प्रकाश संवेदनशीलता के लक्षण, कारण और उपचार

प्रकाश की संवेदनशीलता से प्रभावित व्यक्ति

फोटोफोबिया, या प्रकाश संवेदनशीलता, प्रकाश के कारण आँखों में होने वाली असुविधा है।

सूरज की रोशनी, फ़्लोरेसेंट प्रकाश और इंकैंडीसेंट प्रकाश जैसे स्रोत असुविधा का कारण बन सकते हैं, और अधखुली आँखों से देखना या अपनी आँखें बंद करने की आवश्यकता उत्पन्न कर सकते हैं। सिरदर्द के साथ भी प्रकाश के प्रति संवेदनशीलता आ सकती है।

प्रकाश के प्रति संवेदनशील लोग कभी-कभी केवल अत्यधिक उज्ज्वल प्रकाश से ही असुविधा का अनुभव करते हैं। तथापि, चरम मामलों में प्रकाश की कोई भी मात्रा असुविधा का कारण बन सकती है।

फोटोफोबिया किन कारणों से होता है?

फोटोफोबिया आँखों की बीमारी नहीं है, बल्कि यह अनेक अवस्थाओं का एक लक्षण है जैसे संक्रमण या सूजन जो आँखों के लिए असुविधा उत्पन्न कर सकता है।

प्रकाश संवेदनशीलता अंतर्निहित बीमारियों का एक लक्षण भी हो सकती है जो सीधे आँखों को प्रभावित नहीं करती हैं, जैसे कि वायरस के कारण होने वाली बीमारियाँ या गंभीर सिरदर्द या माइग्रेन.

हल्के रंग की आँखों वाले व्यक्ति भी तेज़ धूप जैसे वातावरण में अधिक प्रकाश संवेदनशीलता का अनुभव कर सकते हैं, क्योंकि गहरे रंग की आँखों में कठोर प्रकाश से बचाने के लिए अधिक वर्णक (pigment) होता है।

फोटोफोबिया के अन्य सामान्य कारणों में कॉर्नियल घर्षण, यूवेइटिस और मेनिन्जाइटिस जैसे केंद्रीय स्नायु-तंत्र विकार शामिल हैं। प्रकाश संवेदनशीलता को डिटैच्ड रेटिना, कॉन्टैक्ट लेंस से उत्पन्न परेशानी, धूप से झुलस जाना और रिफ्रैक्टिव ऑपरेशन से भी जोड़ा जाता है.

फोटोफोबिया अक्सर एल्बिनिज़्म (आँखों के वर्णक की कमी), कुल रंग की कमी (केवल भूरे रंग देखना), बोटुलिज़्म, रेबीज़, पारा विषाक्तता, पलकें फूल व सूज सकती हैं और आँखों के नीचे काले घेरे बन सकते हैं। , केराटाइटिस तथा आईरिटिस के साथ होता है.

इसके अलावा, प्रेस्क्रपिशन पर प्राप्त कुछ दवाएँ, जिनमें टेट्रासाइक्लिन और अन्य एंटीबायोटिक शामिल हैं,  साइड इफ़ेक्ट के रूप में प्रकाश संवेदनशीलता उत्पन्न कर सकती हैं।

फोटोफोबिया का उपचार

प्रकाश संवेदनशीलता के लिए सबसे अच्छा उपचार अंतर्निहित कारण को संबोधित करना है। एक बार ट्रिगर करने वाले कारक को हल करने या इसके प्रबंधित हो जाने पर, कई मामलों में फोटोफोबिया ग़ायब हो जाता है।

यदि आप कोई दवा ले रहे हों जो प्रकाश संवेदनशीलता का कारण है, तो उस दवा को बंद करने या बदलने के बारे में अपने चिकित्सक से बात करें।

यदि आप प्रकाश के प्रति स्वाभाविक रूप से संवेदनशील हैं, तो तेज़ धूप और अन्य तेज़ प्रकाश स्रोतों से बचें। दिन के उजाले में बाहर होने पर चौड़ी टोपियाँ और पराबैंगनी (यूवी) सुरक्षा वाले धूप के चश्मे पहनें।

इसके अलावा, फोटोक्रोमिक लेंस वाले चश्मे पहनने पर विचार करें । ये लेंस बाहर जाने पर आपने आप काले हो जाते हैं और सूर्य की यूवी किरणों का 100 प्रतिशत अवरुद्ध भी करते हैं।

तेज़ धूप में, पोलराइज़्ड सनग्लासेस पहनें । ये लेंस पानी, रेत, बर्फ़, कंक्रीट के रोडवेज़ और अन्य परावर्तित सतहों के चौंधियाने वाले प्रकाश के प्रतिबिंबों से अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करते हैं।

यदि आप प्रकाश के प्रति बहुत संवेदनशील हैं, तो आप प्रोस्थेटिक कॉन्टेक्ट लेंस पहनने पर भी विचार कर सकते हैं जिन्हें आपकी अपनी आँखों की तरह दिखने के लिए विशेष रूप से रंगीन बनाया गया है और फोटोफोबिया को कम करने या रोकने के लिए ये आपकी आँखों में प्रवेश करने वाले प्रकाश की मात्रा को भी कम करते हैं।

अधिक लेख

कॉर्निया का घर्षण: आँख की खरोंच का उपचार कैसे करें

कॉर्नियल घर्षण से पीड़ित है? ऑल अबाउट विज़न यूके में चिकित्सा विशेषज्ञों से आँख की खरोंच या कॉर्निया की खरोंच के लक्षणों और उपचारों के बारे में जानें।

केरैटोकॉनस के 10 उपचार - और कारण व लक्षण

केरैटोकॉनस के वर्तमान उपचारों समेत स्पेशलिटी कॉन्टैक्ट लेंस, कॉर्नियल इम्प्लांट्स तथा कॉर्नियल क्रॉसलिंकिंग की समीक्षा।

पिन्ग्वैकूला: अवलोकन, कारण और इसको हटाया जाना

पिन्ग्वैकूला कही जाने वाली आँख की पीली भद्दी गांठ क्यों उत्पन्न होती है, और इसे सर्जरी के द्वारा कैसे हटाया जाता है।

कॉर्नियल अल्सर: कारण, लक्षण, उपचार, ठीक होने में लगने वाला समय

क्या आप कॉर्नियल अल्सर से पीड़ित हैं? कॉर्नियल अल्सर के उपचारों और लक्षणों के बारे में जानें ताकि आप तत्काल चिकित्सीय देखभाल की आवश्यकता वाले कॉर्नियल अल्सर के प्रति सजग रह सकें।

ड्राई आई सिंड्रोम: कारण, लक्षण

ड्राई आई सिंड्रोम की व्याख्या: क्रॉनिक ड्राई आईज के कारण, लक्षण और उपचार

स्जोग्रेन्स सिंड्रोम | कारण, लक्षण और उपचार

स्जोग्रेन्स सिंड्रोम, इसके कारणों, लक्षणों और उपचार के विकल्पों के बारे में जानें। इस ऑटोइम्यून बीमारी के कारण होने वाली सूखी आंखों की पुरानी समस्या से राहत पाएं।

आँख का दर्द: कारण और उपचार

क्या आपको आँख का दर्द या आँख में दर्द है? आँख के दर्द या आँख में दर्द के आम कारणों और उपचारों के बारे में ऑल अबाउट विज़न पर हमारे चिकित्सा विशेषज्ञों से जानें।